फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife reached police station against three talak in gadarpur

पति ने बोला तलाक तो पत्नी ने थाने पहुंचकर खोल दिए सब राज

Sat, 20 May 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर Updated Sat, 20 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
wife reached police station against three talak in gadarpur

गांव के एक आदमी ने अपनी पत्नी को तलाक दे द‌िया। इसके बाद उसने हलाला क‌िया और फ‌िर अपनी पत्नी को तलाक दे द‌िया। तलाक‌ सुनते ही पत्नी थाने पहुंची और उसके सारे राज खोल द‌िए। पत्नी की ऐसी हरकते सुनकर पुल‌िस भी दंग रह गई।

विज्ञापन


ग्राम केलाखेड़ा वार्ड नंबर दो निवासी स्व. मुजफ्फर अली की पुत्री शमीम जहां शुक्रवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी सात जून-2004 को ग्राम डौंगपुरी निवासी मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही आसिफ दहेज की मांग करता रहा। जब मांग पूरी नहीं होती तब वह उसके साथ मारपीट करता था। दो अगस्त-2009 को उसने उसे तलाक दे दिया। उसने बताया कि कुछ समय बाद हलाला कर उससे फिर निकाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन आसिफ सही रहा, उसके बाद फिर दहेज की मांग और मारपीट कर तलाक की धमकी देता रहा। 27 फरवरी 2017 की शाम उसने फिर तलाक दे द‌िया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का आरोप है कि आसिफ ने अब कोर्ट मैरिज से शादी करने का लालच दिया और उससे 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक शादी नहीं की। अब उसका जीजा किसी और महिला से आसिफ की शादी कराना चाहता है।

सुपारी देकर मरवाने का किया था प्रयास

wife reached police station against three talak in gadarpur

शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही। महिला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह मजबूर होकर अपनी पुत्री के साथ खुदकुशी कर लेगी। थाने में मौजूद गूलरभोज चौकी प्रभारी ने बताया कि उसके पति को थाने में तलब किया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


शमीम जहां ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि उसके पति बहला-फुसलाकर आधा दर्जन लोगों के साथ अल्मोड़ा ले गये थे और उसे मरवाने की सुपारी भी दे रखी थी, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग आई थी।

उसका यह भी आरोप है कि उसका पति आये दिन मेरे भाइयों को फोन से जान से मारने की धमकी देता है, जिससे वह अपने व अपने परिवार को असुरक्षित महसूस कर रही है।

विवाहिता के तीन बच्चे हैं। बेटा अयान (11 वर्ष), बेटी आइना (8) और खुशी (6) की है। विवाहिता का आरोप है कि वह अयान और आइना को जबरन ले गया है अब खुशी को भी छीनकर ले जाना चाहिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed