{"_id":"e4481bdc7ab411817802b4028909d693","slug":"wife-ran-away-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार नहीं कोई 'दूसरा' ले गया मेरी बीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार नहीं कोई 'दूसरा' ले गया मेरी बीबी
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 15 Jan 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड पौड़ी के केवर्स गांव की महिला की गुलदार का शिकार होने की आशंका के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला के पति और ससुर ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गुलदार पर था शक
मंगलवार की सुबह केवर्स गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी कि गांव की एक महिला को गुलदार उठा ले गया है। प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अपने मायके में आई इस महिला के घर कुछ दूर फटे कपड़े, गले का लॉकेट, पायल और खून के धब्बे, घसीटकर ले जाने के निशान भी बने हुए थे।
प्रथम दृष्टया महिला को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की आंशका जताई जा रही थी। महिला को तलाशने के लिए सैकड़ों ग्रामीण और वन विभाग की टीम गांव में लगे रहे। उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
चालक के बयान से मामला उलझा
एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि रात में एक चालक ने बताया कि पौड़ी से मंगलवार की सुबह एक युवक ने सतपुली तक उसकी गाड़ी बुक की थी। उसने चालक को पौड़ी-कल्जीखाल-सतपुली मार्ग से चलने को कहा था।
केवर्स में गाड़ी रुकवाकर उक्त व्यक्ति एक महिला को बुलाकर लाया था। उसने दोनों को सुबह सतपुली में छोड़ा था। एसडीएम ने बताया कि महिला के पिता और ससुर ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को बहला फुसलाकर भगाए जाने की आशंका जताई है। एसडीएम शाह ने बताया कि महिला का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौत होने की कही थी बात
एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि चालक के अनुसार युवक का कहना था कि सतपुली में उसके किसी नजदीकी की मौत हुई है जिसके कारण उसे जल्दी सतपुली पहुंचना है। चालक का कहना है कि दोनों के मुंह में मफलर बंधे थे। जिसके कारण वह उनकी शक्ल नहीं पहचान पाया।