{"_id":"5a9c06804f1c1b013e8b50a4","slug":"wife-death-an-accident-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति संग बाइक पर सवार थी पत्नी तभी डंपर ने मारी टक्कर और कुचलता हुआ निकल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग बाइक पर सवार थी पत्नी तभी डंपर ने मारी टक्कर और कुचलता हुआ निकल गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ने रविवार को फिर एक जान ले ली। हादसे में पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
नंदा की चौकी के पास डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। महिला बाइक पर अपने पति के साथ जा रही थी। हादसे के बाद चालक डंपर सहित भाग निकला। हादसे में पति को भी चोटें आई हैं। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर चालक को पुलिस ने शाम को हसनपुर धर्मावाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कावा खेड़ा कांडोई भरम त्यूणी निवासी बीना देवी (37) अपने पति बुद्ध सिंह के साथ बाइक पर जा रहीं थीं। अभी वो नंदा की चौकी के पास पहुंची ही थीं कि रेजेंटा होटल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ओवरटेक करने की चक्कर में बाइक को पीछे से मारी टक्कर
Accident
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीना देवी उछलकर सड़क पर जा गिरीं और तेज रफ्तार डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और निजी वाहन से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर बीना देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि डंपर चालक ने ओवरटेक करने की चक्कर में बाइक को पीछे से टक्कर मारी। तभी शाम को एक डंपर के हसनपुर धर्मावाला के पास खड़ा देखा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर हसनपुर सहसपुर निवासी चालक नूर हसन को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है।
जांच के दौरान पता चला कि डंपर चालक ने ओवरटेक करने की चक्कर में बाइक को पीछे से टक्कर मारी। तभी शाम को एक डंपर के हसनपुर धर्मावाला के पास खड़ा देखा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर हसनपुर सहसपुर निवासी चालक नूर हसन को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है।