फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Widowed widows of two departments for pension

दो विभागों में चकरघिन्नी बनी विधवाएं

Mon, 22 Jul 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Widowed widows of two departments for pension
अधिकारियों की लापरवाही से जिले की 12 हजार विधवाओं को पेंशन संबंधित परेशानियों के समाधान को दो विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जबकि नए पेंशन संबंधी आवेदन भी जमा नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने पेंशन जारी करने की जिम्मेदारी प्रोबेशन विभाग से हटाकर समाज कल्याण विभाग को सौंपी है। लेकिन जब विधवाएं विभाग में कागजात आदि जमा कराने पहुंच रही हैं तो उन्हें यह कर लौटा दिया जा रहा है कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी विधवाओं के आवेदन लेने से मना कर रहा है। दरअसल, जिले में 12 हजार विधवाएं है जिन्हें प्रोबेशन विभाग की ओर से हर तिमाही पेंशन जारी की जाती है। जबकि, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन योजना समाज कल्याण विभाग के पास है। छह माह पूर्व प्रोबेशन विभाग का बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण में विलय किया जा चुका है। इससे प्रोबेशन अधिकारियों पर अतिरिक्त कार्यभार भी पड़ा है। उसके बाद से विधवा पेंशन योजना के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से शासन ने पेंशन संबंधी सभी योजनाएं समाज कल्याण को हस्तांतरित किया था।
विज्ञापन

यह शासनस्तर का मामला है। आदेश तो बहुत पहले हो गए थे। लेकिन जिलेस्तर पर अभी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। -जीत सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश जारी हुए थे कि समाज कल्याण विभाग विधवा पेंशन का संचालन करेगा। लेकिन, स्थिति यह है कि वहां आवेदन नहीं लिए जा रहे। शासन ने इस बार पेंशन का पैसा प्रोबेशन विभाग को जारी किया है। -मीना विष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed