फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Widow Woman and her Mother beaten and torn clothes by In laws in haridwar

विधवा महिला और उसकी मां को ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा, जेठ पर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का आरोप

Tue, 23 Jul 2019 09:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Widow Woman and her Mother beaten and torn clothes by In laws in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में कोर्ट के आदेश पर ससुराल में कब्जा लेने गई विधवा और उसकी मां की ससुराल पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं छेड़छाड़ करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए गए। कनखल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पति की मौत होने के बाद एक महिला का ससुराल पक्ष से विवाद कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने महिला को ससुराल में ही रहने के लिए स्थान देने का आदेश सुनाया था।
विज्ञापन


रविवार को महिला अपनी मां और बच्चों के साथ ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान उसके जेठ संजीव अग्रवाल ने अपने साले राहुल के साथ मिलकर कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़खानी कर दी और कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां ने जब रोकना चाहा तब मां को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि जेठानी नेहा अग्रवाल ने अपनी मां और बहन शशि के साथ मिलकर उसे एवं उसकी मां को पीटा और हत्या की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।

पीड़िता ने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed