{"_id":"57dcd8ca4f1c1b3c3dd49e3e","slug":"wi-fi-scheme-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले ही दम तोड़ने लगा वाई फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने से पहले ही दम तोड़ने लगा वाई फाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
वाई फाई
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सभी शहरों को वाई फाई से जोड़ने की योजना बजट के अभाव में शुरुआती दौर में ही दम तोड़ने लगी है। योजना के लिए सरकार की ओर से स्वीकृत 19 करोड़ रुपये में से महज छह करोड़ रुपये ही जारी हो पाए हैं। लिहाजा, योजना के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
आईटी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य के प्रमुख 17 शहरों को वाई फाई सुविधा से लैस करने के लिए 60 करोड़ की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए विभाग की ओर से 84 हाट स्पॉट भी चिह्नित किए गए थे, लेकिन व्यय वित्तीय समिति ने महज 19 करोड़ के बजट की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
बजट में अड़ंगा उस समय लग गया जब राष्ट्रपति शासन के दौरान वित्त विभाग ने 19 करोड़ स्वीकृत बजट में भी भारी कटौती करते हुए महज छह करोड़ ही दो किस्तों में जारी किए। पहली किस्त में चार और दूसरी किस्त में दो करोड़ जारी किए गए। इन्हीं छह करोड़ रुपये से अब तक तमाम कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
कुमार के मुताबिक यदि वित्त विभाग की ओर से स्वीकृत बजट जारी किया जाता तो अब तक राज्य के नौ शहरों में वाई फाई सुविधा शुरू हो जाती। धन के अभाव में योजना पर बेहद धीमी गति से कार्य चल रहा है।
बताया कि यदि विभाग की ओर से तैयार डीपीआर के अनुसार बजट जारी कर दिया जाए तो न सिर्फ राज्य के सभी प्रमुख 17 शहरों वरन सभी प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी वाई फाई से जोड़ दिया जाता। इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी मिलता।