फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   who will be the new cm of uttarakhand

राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम

Thu, 30 Jan 2014 03:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
who will be the new cm of uttarakhand

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई लगभग तय हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा

खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद को जल्द ही पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून भेजा जाएगा।

माना जा रहा है कि उत्तराखंड प्रभारी और महासचिव अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल के साथ बुधवार को हुई बैठक में हाईकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बदलने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत में से कौन जीतता है।

बहुगुणा कैंप में मचा हड़कंप

who will be the new cm of uttarakhand

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की खबर से बहुगुणा कैंप हिल गया है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खेमे के विधायक उनकी कुर्सी बचाने की होड़ में जुट गए है।

पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

पहले भी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच चर्चा रही है कि उत्तराखंड में धड़ों में बंटी कांग्रेस में बहुगुणा कैंप दबदबा दिखाने की कोशिश में था। कहा जा रहा था कि 22 विधायक बहुगुणा को मुख्यमंत्री बने रहने देने के पक्ष में हैं।

इतना ही नहीं इनकी सूची हाईकमान को भी सौंपी गई थी। बताया गया ‌था कि इनमें खुद मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हरक सिंह भी शामिल थे। इसके अलावा सतपाल महाराज कैंप के विधायक भी थे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में काम न होने की सरकार की विफलता इसमें सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है।

कांग्रेस खेल सकती है हरीश रावत पर दांव

who will be the new cm of uttarakhand

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उत्तराखंड प्रभारी और महासचिव अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल की बैठक में हरीश रावत का नाम सबसे आगे होने की बात उठ रही है।

दूसरी ओर बदलाव की बयार के बीच हरीश रावत कैंप पहले से ही शक्ति प्रदर्शन के मूड में दिखाई दे रहा था। इतना ही नहीं  हरीश रावत समर्थक विधायकों ने दिल्ली में रावत के आवास पर ही डेरा जमा लिया था।

पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

हालांकि हरीश समर्थक विधायक ज्यादातर समय शांत ही रहे। इनकी अति सक्रियता पर खुद हरीश रावत ने अंकुश लगाया था। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत शुरु से ही बहुगुणा सरकार की शासन प्रणाली पर सवाल उठाते आए हैं। बसपा वैसे तो पीडीएफ के साथ ही लेकिन वह कैबिनेट मंत्री हरीश रावत के साथ जाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

राहुल की पसंद इंदिरा हृदयेश

who will be the new cm of uttarakhand

दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हाल में महिला मुख्यमंत्री बनाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में इंदिरा हृदयेश की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है। माना जा रहा है कि यदि रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गढ़वाल क्षेत्र के ब्राह्मण नेता को मिलेगी।

पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

इधर, राहुल गांधी की रणनीति के तहत राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरह उत्तराखंड को भी युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस दौड़ में किशोर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, सुबोध उनियाल, अनसूइया प्रसाद मैखुरी, गणेश गोदियाल आदि का नाम लिया जा रहा है।

बहुगुणा कैंप पीडीएफ को अपना सबसे बड़ा अस्त्र मान रहा है, पर सतपाल महाराज और इंदिरा हृदयेश के बीच में आने से पीडीएफ में दरार पड़ने की संभावना है। निर्दलीय विधायक हरीश दुर्गापाल कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश के नजदीकी हैं।

पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा

वहीं मंत्री प्रसाद नैथानी का झुकाव सतपाल महाराज की तरफ है। ऐसे में यदि खींचतान होती है तो बसपा विधायकों के लिए भी धर्मसंकट खड़ा हो जाएगा।

खुल सकती है हरक और प्रीतम सिंह की किस्मत

who will be the new cm of uttarakhand
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने माना कि इस मुद्दे पर हाईकमान के यहां बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

बहरहाल, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत सबसे आगे माने जा रहे हैं लेकिन इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत भी प्रमुख दावेदारों में हैं।

पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक और सामाजिक समीकरण के लिहाज से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बदला जाना है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने दो महीने पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed