{"_id":"331500bc151968869fa9ff8b52d2441b","slug":"who-s-going-to-tell-negligence-slow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताओ कौन बरत रहा है लापरवाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताओ कौन बरत रहा है लापरवाही!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Oct 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम के तेवर तीखे रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शाम सूचना दें कि कितना कार्य हुआ है। कितने पात्रों का चयन हुआ है और कितने वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
डीएम पुरुषोत्तम ने अधिकारियों की बैठक कैंप कार्यालय में ली थी। उन्होंने कहा कि योजना में प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों की जांच दस दिन के अंदर हर हाल में हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
कौन काम कर रहा है और कौन लापरवाही
अधिकारियों से कहा कि नगर निगम ने जो कर्मचारी इस कार्य में लगाए हैं, उनका पूरा ब्योरा चाहिए कि कौन काम कर रहा है और कौन लापरवाही बरत रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के साठ वार्डों में कितने फार्म वितरित किए गए। इनका पूरा ब्योरा चाहिए। डीएम ने आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि योजना के कार्यों में लगे कर्मचारी प्रतिदिन शाम की बैठक में जरूर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
समस्याओं को बताएं
समस्याओं को बताएं जिससे तत्काल निस्तारण किया जा सके। बैठक में सीडीओ ज्योति नीरज खैरवाल, एडीएम वित्त झरना कमठान, एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत, अपर मुख्य नगर अधिकारी उदय सिंह राणा आदि रहे।