Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When the molestation of an innocent was opposed, the youth was attacked.

Dehradun News: मासूम से छेड़खानी का विराेध किया तो युवक पर बोला हमला

Sat, 17 Jan 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
When the molestation of an innocent was opposed, the youth was attacked.
तिलक रोड पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल के मस्तिष्क पर गंभीर चोट और सिर पर नौ टांके आए। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इंद्रानगर कॉलोनी निवासी नितिन नागपाल खुड़बुड़ा चौकी क्षेत्र स्थित तिलक रोड पर अपनी मंगेतर के घर गए थे। पीड़ित के अनुसार, उनकी शादी इसी वर्ष दिसंबर में तय हुई है, जिसके संबंध में वह परिवार से तैयारियों पर बात करने गए थे। उनका कहना है कि जब वह मंगेतर के घर से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि कुछ असामाजिक तत्व एक नौ वर्षीय बच्ची पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। साथ ही छेड़खानी भी कर रहे थे। बच्ची को रोता और मदद की गुहार लगाता देख नितिन ने हिम्मत दिखाई और आरोपियों का विरोध किया।
विज्ञापन




आरोप है कि तिलमिलाए आरोपी अपने साथ कुछ अन्य साथियों को लेकर आए और नितिन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में नितिन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जिससे समय रहते जान बचाई जा सकी। नितिन का कहना है कि वह हमलावरों को सामने आने पर पहचान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed