फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When the Forest Department got information about this

Dehradun News: हरेला पर्व में झाझरा रेंज में मिली विशालकाय पेड़ों की कब्र

Sat, 20 Jul 2024 03:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
When the Forest Department got information about this
Iकई पेड़ों को काटकर खाली प्लॉट में दफनाया गया, वन विभाग की खोदाई में निकले 14 पेड़- पुलिस की सहायता से वन विभाग कर रहा आरोपियों की तलाशI
विज्ञापन


हरेला पर्व पर हजारों-लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर झाझरा रेंज में कई विशालकाय पेड़ों की कब्रगाह बना दी गई। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो एक खाली प्लॉट की खोदाई की गई। वहां से कई विशालकाय पेड़ निकाले जा रहे हैं। अब वन विभाग पुलिस की सहायता से आरोपियों की तलाश कर रहा है। अब तक कुल 14 पेड़ निकाले जा चुके हैं।




झाझरा वन रेंज के अंतर्गत मांडूवाला क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों को अवैध पेड़ों के कटान की शिकायत मिली। वन क्षेत्राधिकारी दीक्षा बिजल्वाण ने बताया कि उन्हें एक प्लाॅट में पेड़ काटकर दफनाने की शिकायत मिली थी। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्लाट में खोदाई की गई। इस दौरान जमीन के अंदर से पेड़ के तने निकलने लगे। बीते गुरुवार को पूरे दिन खोदाई के बाद छह पेड़ निकाले गए और शुक्रवार को भी आठ पेड़ निकाले गए। अब तक कुल 14 पेड़ निकले हैं। अभी खोदाई जारी है। पेड़ों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रेंजर ने बताया कि ज्यादातर पेड़ साल के हैं और पास के ही जंगल से काटे गए हैं। प्लाट स्वामी से संपर्क किया जा रहा है। इसमें बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed