फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   when nd tiwari evicted from property

जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

Fri, 07 Mar 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 07 Mar 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
when nd tiwari evicted from property

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का विवादों से पुराना नाता है। भले ही कई आरोप उन पर लगे हों, लेकिन भ्रष्ट राजनीति से वह हमेशा दूर रहे।

विज्ञापन


मामूली आरोप कहें या चुगली पर उनके ही पिता पूर्णानंद तिवारी ने एनडी तिवारी को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। हालांकि, इसमें एनडी तिवारी की भी सहमति थी। इसके बाद पुरखों की जो बची हुई जमीन थी वह तिवारी जी के सिद्धांतों की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


एनडी के चचेरे भाई दुर्गादत्त तिवारी कहते हैं कि यही वजह है कि पूर्व  मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के मूल गांव अक्सोड़ा में आज उनके नाम कोई संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडी को कभी नहीं रही संपत्ति की चाह

when nd tiwari evicted from property

एनडी तिवारी के रोहित शेखर को पुत्र स्वीकारने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चाएं आम हैं, लेकिन उनके चचेरे भाई दुर्गादत्त कहते हैं कि एनडी तिवारी में कभी संपत्ति की चाह नहीं रही।

1951-52 में ही श्री तिवारी के पिता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्णानंद तिवारी ने एनडी को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। दुर्गादत्त ने बताया कि बतौर विधायक एनडी तिवारी ने विनायक से पदमपुरी तक सड़क स्वीकृत कराई।

सड़क चट्टानों को काटकर बननी थी इस वजह से कोई ठेकेदार आगे नहीं आया तो बाबूजी (पूर्णानंद तिवारी) ने ठेका ले लिया।

बयानबाजी के चलते छोड़ दी पैतृक संपत्ति

when nd tiwari evicted from property

दुर्गादत्त कहते हैं क‌ि बाबूजी के ठेका लेने के बाद कुछ अधिकारियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि बेटा विधायक और पिता ठेकेदार। इस बयानबाजी के खिलाफ ही एनडी को सहमति से अक्सोड़ा की संपत्ति से बेदखल किया गया।

इसके अलावा बाबूजी की कुछ जमीन तिवारी जी के दिए उस नारे के बाद जाती रही, जिसमें उन्होंने कहा था कि जमीन जो जोतेगा, जो रोपेगा उसी की होगी।

तब एनडी तिवारी की जमीन के अधिकांश हिस्सों पर बटाईदार काम करते थे और उन्होंने जमीन अपने नाम करा ली। इस वजह से भी एनडी तिवारी के पास मूल गांव में कोई संपत्ति नहीं बची।

रोहित से मतलब नहीं : दुर्गादत्त
दुर्गादत्त कहते हैं कि एनडी तिवारी हमेशा उनके आदर्श रहेंगे। उनके स्वागत के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे, लेकिन रोहित शेखर से उनका कोई मतलब नहीं और न संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed