फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When flaws came to light in the delimitation, angry people

Dehradun News: परिसीमन में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित लोगों ने फूंका पुतला

Sat, 24 Aug 2024 04:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
When flaws came to light in the delimitation, angry people
हाल ही में दोबारा हुए परिसीमन में भी खामियां सामने आने पर आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के परिसीमन अधिकारी का पुतला फूंका। देहराखास के शिव शंकर, शुभम राजपूत, नीरज आदि ने बताया कि परिसीमन के दौरान एक बड़ा क्षेत्र उनके वार्ड में जोड़ा गया है। यहां वार्ड-84 से कन्हैया विहार, शांति विहार, विजिलेंस ऑफिस, बड़ी मस्जिद और मुस्लिम आबादी कारगी अन्य क्षेत्र को जोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वार्ड-72 देहराखास में मौजूदा आठ हजार से अधिक मतदाता हैं। यदि यह क्षेत्र यहां जोड़े जाते हैं तो इस वार्ड की जनसंख्या 13 हजार से ज्यादा हो जाएगी। इससे विकास कार्य की गति भी धीमी होगी। यह नियम विरुद्ध भी होगा। गुस्साए लोगों ने पथरी बाग के पास नगर निगम के परिसीमन अधिकारी का पुतला जलाया।
विज्ञापन




Iवार्ड-79 भारूवाला में भी समस्याI

भारूवाला निवासी पीयूष गौड ने डीएम सोनिका को पत्र भेजकर बताया कि भारूवाला वार्ड में सुभाषनगर की कुछ गलियां मोहब्बेवाला में दर्शायी गई हैं, लेकिन नगर निगम ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है। उसमें ये गलियां नहीं हैं। सुभाष नगर एक आवासीय कॉलोनी है, जिसकी कुछ गलियां वार्ड-79 में तो कुछ वार्ड 90 में दिखाई गई हैं। उन्होंने इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed