{"_id":"cf7a6bab25260dadb91990d5ed1463db","slug":"whatsapp-group-for-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप ग्रुप रोकेगा बैंक और ATM में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्स एप ग्रुप रोकेगा बैंक और ATM में लूट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के बैंकों और एटीएम कैश को लेकर पुलिस बेहद गंभीर दिख रही है, हो भी क्यों ना अपराध जगत से जुड़े लोगों से मिले ताजा इनपुट कुछ ऐसे ही हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रबंधों को लेकर हुआ मंथन
वेस्ट यूपी के अपराधी देहरादून और हरिद्वार में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक ने बुधवार को बैंक अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंथन किया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को व्हाट्स अप ग्रुप से जोड़कर उन्हें सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मेरठ के पल्लवपुरम में कैश वैन लूट के मामले में शामिल बदमाशों की दून में उपस्थिति के बाद पुलिस को लग रहा है कि बैंकों और एटीएम का कैश लूटा जा सकता है। इसी परिपेक्ष्य में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ाने और बैंक कर्मचारियों को सतर्क करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने मंगलवार को सूबे के पुलिस कप्तानों को भेजी एडवाजइरी के साथ सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने के लिए कहा था। गढ़वाल रेंज के डीआईजी संजय गुंज्याल ने बुधवार को पुलिस लाइन में शहर भर के बैंक प्रबंधकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माथापच्ची की।
जरा सी चूक की वजह से बड़ी-बड़ी घटना हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि बैंक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में माह में दो बार बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगे।
बैंकों में तैनात गार्डो का सत्यापन कराने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातयात प्रदीप कुमार राय और पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कात्याल आदि इस दौरान उपस्थित थे।
18 को मिलेगा गार्डों को प्रशिक्षण
बैंकों की सुरक्षा की दृष्टिगत नियुक्त गार्डो को 18 जनवरी को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। डीआईजी ने बताया कि बैंकों का कैश ले जाने वाली कंपनियों की कर्मचारियों को भी जल्द प्रशिक्षित किया जाएगा।