फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   whats app uses in children.

बच्चों की हरकतों से हुए तंग, पहुंच गए कोतवाली

Sat, 18 Oct 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 18 Oct 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
whats app uses in children.

रुड़की में दो छात्रों के पिता अपने बच्चों के व्यवहार से इतना परेशान हो गए कि उन्हें लेकर कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने गुहार लगाई कि दोनों ही दोस्त देर रात तक बाहर रहते है, यहीं नहीं मोबाइल पर वाट्सप और मैसेज से चैट करते है।

विज्ञापन


मोबाइल चेक किए तो उसके अंदर एक छात्र की फोटो सिगरेट पीते हुए मिली जो उसने अपने दोस्त को भेजी थी। इसके अलावा भी अश्लील सामग्री मिली। जिस पर पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो व्यक्ति शनिवार को अपने पुत्रों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र आपस में दोस्त है और इंटर के छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैटिंग से हो गए परेशान
परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र देर रात तक घर नहीं आते, कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानते। हर समय मोबाइल पर व्हाट्स ऐप और मैसेंजर से चैटिंग करते है। यहीं नहीं इन्होंने अपने मोबाइल की गैलरी और अन्य एप्लिकेशन लॉक कर रखी है।


जिस पर एसएसआई आरके सकलानी ने एक छात्र का मोबाइल फोन चेक किया लेकिन फोन लॉक होने पर पुलिस ने फटकार लगाई। पुलिस की फटकार के बाद मोबाइल का लॉक खोला।

मोबाइल में मिली अश्लील सामग्री
पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो गैलरी में एक छात्र की सिगरेट का धुआ उड़तो हुए तस्वीर नजर आई। छात्र ने अपनी यह तस्वीर अपने एक दोस्त को वाट्सप से भेजी थी। वहीं मोबाइल में अश्लील सामग्री मिली जिससे परिजन भी शर्मसार हो गए। इस पर पुलिस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

छात्रों ने आगे से इस तरह की शिकायतें नहीं मिलने का भरोसा दिया। दोनों के माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed