{"_id":"6273455de983d5180624c097","slug":"welham-girls-school-six-girl-students-corona-infected-simultaneously-declared-micro-containment-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजधानी के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में एक साथ छह छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजधानी के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में एक साथ छह छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना
Thu, 05 May 2022 09:09 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 May 2022 09:09 AM IST
सार
संक्रमित मिलीं छात्राओं के संपर्क में आईं अन्य छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ की भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी स्कूल का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
वेल्हम गर्ल्स स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अगले आदेशों तक स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उल्लेखनीय है कि डालनवाला क्षेत्र स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट या माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेेश कुमार ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को उत्तराखंड महामारी कोविड-19 रेगुलेशंस-2020, महामारी अधिनियम वर्ष 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अधीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अपने गांव में योगी का ऐसा अंदाज: मुंडन संस्कार में हुए शामिल, लोगों के साथ खूब की हंसी-ठिठोली, बच्चों संग खिंचवाई फोटो
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में जाकर प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं से हालचाल पूछा। इसके अलावा संक्रमित मिलीं छात्राओं के संपर्क में आईं अन्य छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ की भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी स्कूल का निरीक्षण करेगी।