फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने गांव में योगी का ऐसा अंदाज: मुंडन संस्कार में हुए शामिल, लोगों के साथ खूब की हंसी-ठिठोली, बच्चों संग खिंचवाई फोटो

Wed, 04 May 2022 04:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 May 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Second day of Uttarakhand tour, Panchur Village, mundan sanskar,   See Photos
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर विधानसभा के पंचूर में अपने भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने भतीजे अनंत बिष्ट को आर्शीवाद दिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बच्चों में खासकर सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने का गजब का उत्साह दिखा।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। गांव में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। बुधवार को सुबह-सुबह वह अपने गांव की गलियों में निकले और इस बीच लोगों से मिलकर उनके बातचीत भी करते रहे। खास बात यह रही कि पुराने लोगों को सीएम ने उनके नाम से पुकारा तो हर कोई उनके इस अंदाज का कायल हो गया। 

सीएम योगी पुराने लोगों से मिले तो उनके साथ खूब हंसी ठिठोली की। इस बीच बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक रहे, लेकिन सीएम योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने बच्चों संग खूब फोटो खिंचवाई। परमार्थ निकेतन से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह्र भेंट किया।

CM Yogi Adityanath Second day of Uttarakhand tour, Panchur Village, mundan sanskar,   See Photos
भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे। बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया।

CM Yogi Adityanath Second day of Uttarakhand tour, Panchur Village, mundan sanskar,   See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

गांव भ्रमण के दौरान सीएम योगी कई जगह पर रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुरा कर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Second day of Uttarakhand tour, Panchur Village, mundan sanskar,   See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात को घर में सत्यनारायण की कथा और केस नूतन का संस्कार संपन्न हुआ। जबकि बुधवार को सुबह बान व मंगल स्नान की रस्म में योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने भतीजे अनंत को तिलक व हल्दी लगाकर आशीष दिया।

ये भी पढ़ें...सीएम योगी: आज दूसरे दिन अपने गांव में ही करेंगे प्रवास, यादें हुईं ताजा, जानें जिनसे कांपते हैं अपराधी, वह आदित्यनाथ किससे थे डरते 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Second day of Uttarakhand tour, Panchur Village, mundan sanskar,   See Photos
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गांव में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर ग्रामीणों व महिलाओं ने नृत्य किया। योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed