Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weight of silver coins decreased; appeal of modern utensils

Dehradun News: चांदी के सिक्कों का वजन घटा, आधुनिक बर्तनों का बढ़ा आर्कषण

Sun, 01 Nov 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Weight of silver coins decreased; appeal of modern utensils
- महंगाई के चलते पांच ग्राम तक के सिक्कों की बढ़ी मांग,
विज्ञापन

- ट्रिपल लेयर और ब्रांडेड बर्तनों की बढ़ी बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। धनतेरस को लेकर बाजार में चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और स्टील के बर्तनों की नई वैरायटी सज गई है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक बजट के अनुसार खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बर्तनों में आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और नई तकनीक वाले उत्पादों का चलन बढ़ा है।

सराफा व्यापारी अर्पण अग्रवाल ने बताया पिछले वर्ष 10 ग्राम चांदी का सिक्का 1400 से 1600 रुपये तक मिल जाता था जबकि इस बार इसकी कीमत करीब दो हजार रुपये पहुंच गई है। महंगाई को देखते हुए इस बार पांच ग्राम तक के सिक्कों की मांग अधिक रहने की उम्मीद है। चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की बिक्री भी धनतेरस के आसपास बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बर्तन व्यापारी शिवम रोहिला ने बताया कि धनतेरस के लिए बाजार में अलग-अलग डिजाइन और तकनीक वाले बर्तन उपलब्ध हैं। ब्रांडेड स्टील के बर्तनों की कीमत सामान्य स्टील बर्तनों से दो से तीन गुना तक अधिक है। स्टील के साथ पीतल के बर्तनों की भी खरीदारी हो रही है। ट्रिपल लेयर स्टील, सैंडविच बॉटम और हनीकांब डिजाइन वाले बर्तन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इनमें मजबूती और कम तेल में खाना पकाने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारी अनुज अग्रवाल ने बताया इस बार मैट और ब्रश फिनिश बर्तन, मल्टीपॉट स्टीमर, कांच के ढक्कन वाले सॉसपैन और आधुनिक कटलरी की भी कई वैरायटी हैं। इंडक्शन और इलेक्ट्रिक उपकरणों पर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के विकल्प बढ़े हैं। लीकप्रूफ और वैक्यूम इंसुलेटेड लंच बॉक्स भी पसंद किए जा रहे हैं। टेफ्लॉन कोटिंग वाले बर्तनों की भी बाजार में उपलब्धता बढ़ी है। व्यापारियों को आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed