{"_id":"7396be0a73adb16e09854e6c0bc0da3b","slug":"weekend-planner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत में मनेगी 4 दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत में मनेगी 4 दिन की छुट्टी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी 15 अगस्त वाकई आजादी का जश्न लेकर आ रहा है। ज्यादातर संस्थानों में 16 को शनिवार, 17 को रविवार, जबकि 18 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश है।
विज्ञापन
पैकेज रेट में 30 प्रतिशत की छूट
चार दिन की छुट्टी को खास बनाने के लिए लोगों ने अपनी-अपनी प्लानिंग कर ली है। टूर, ट्रैवल वालों ने भी इस खास मौके के लिए खास आफर निकाले हैं। वह पैकेज रेट में 30 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन
मनाली, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत जैसी जगहें सैलानियों की पसंद में टाप पर बनी हुई हैं।
दर्शन लाल चौक स्थित टूर आपरेटर राजीव वर्मा बताते हैं कि न केवल पैकेज में छूट है, बल्कि होटल में ठहरने के दौरान ली जाने वाली सुविधाओं मसलन स्पा आदि में भी 15 प्रतिशत की छूट आफर की है।
विज्ञापन
इस वक्त पैकेज जोड़ों के हिसाब से बनाए गए हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चे का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 12 साल से ऊपर 50 प्रतिशत चार्ज लगेगा।
मनाली
तीन रातें, 4 दिन
पैकेज-7000 रुपए
(डीलक्स रूम स्टे, वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, डिनर, लोकल साइट सीइंग)
नैनीताल
तीन रातें, 4 दिन
पैकेज-7000 रुपए
(डीलक्स रूम स्टे, वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, डिनर, लोकल साइट सीइंग)
मसूरी
दो रातें, तीन दिन
पैकेज-6500 रुपये
तीन रातें, 4 दिन
पैकेज-7000 रुपए
(डीलक्स रूम स्टे, वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, डिनर, लोकल साइट सीइंग)
अल्मोड़ा, कौसानी, रानीखेत
पांच रातें, छह दिन
पैकेज-18500 रुपए
तीन रातें, 4 दिन
पैकेज-7000 रुपए
(डीलक्स रूम स्टे, वेलकम ड्रिंक, ब्रेकफास्ट, डिनर, लोकल साइट सीइंग)
वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर को भी ढेरों बुकिंग
वैष्णो देवी और स्वर्ण मंदिर, दोनों जगहों के लिए भी कई बुकिंग हैं। दोनों स्थानों का टूर पैकेज जोड़े के लिए 12500 रुपए का है।
वैष्णो देवी के पैकेज में देवी दर्शन, डीलक्स रूम स्टे, ब्रेक फास्ट, डिनर शामिल है। उधर, स्वर्ण मंदिर के साथ ही अमृतसर में वाघा बार्डर, जालियांवाला बाग, स्थानीय मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। दोनों पैकेज दो रात, तीन दिन के हैं।
लैंसडौन, चकराता, चंबा भी जाएंगे शांतिप्रिय सैलानी
शांतिप्रिय सैलानियों ने लैंसडौन, चकराता, चंबा का भी प्रोग्राम बनाया है। जोगीवाला स्थित ट्रेवलिंग एजेंसी संचालक संदीप सिंह बताते हैं कि इन स्थानों के लिए गाड़ियों की खासी बुकिंग की गई है।