फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather will change into hot in dehradun 

भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री   

Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
weather will change into hot in dehradun 

राजधानी में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले इस सीजन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पांच जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री था जो शनिवार को बढ़कर 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और भारी गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी चार और पांच जून को ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह, सात और आठ जून को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून सहित सभी मैदानी जिलों मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed