फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather will change in uttarakhand from friday

अब मिलेगी गर्मी से राहत, शुक्रवार से अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार

Thu, 20 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
weather will change in uttarakhand from friday

प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी में बृहस्पतिवार को पारा 37 पार चला गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अगले पांच से सात दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में न केवल बारिश और ओलावृष्टि होगी, बल्कि तापमान भी सामान्य से नीचे जाने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी इलाके गर्म हवाओं की चपेट में हैं। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर गर्म हवाओं की वजह से लोग घरों में छिपे रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रातें भी गर्म होने लगी हैं। रात का न्यूनतम तापमान भी 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद हल्का मौसम रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से भी नीचे चला जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल तक छिटपुट बारिश से गर्मी से राहत रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात दिन का अधिकतम तापमान

weather will change in uttarakhand from friday

बीते सात दिन का अधिकतम तापमान
14 अप्रैल - 34.08
15 अप्रैल - 35.3
16 अप्रैल - 35.9
17 अप्रैल - 35.6
18 अप्रैल - 35.9 
19 अप्रैल - 36.02
20 अप्रैल - 37.2

फसलों को बारिश से बचाएं
मौसम विभाग ने पांच से सात दिन मौसम के बदले मिजाज के चलते किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चूंकि इन दिनों फसल कट रही है। आने वाले सात दिनों में कहीं भी कभी भी बारिश हो सकती है, लिहाजा किसानों को अपनी फसलों को समय से काटने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed