फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather will be so cold after snowfall

बर्फबारी के बाद अब ठंड के लिए रहिए तैयार

Sun, 19 Jan 2014 09:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Jan 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
weather will be so cold after snowfall

झमाझम बारिश और जबर्दस्त बर्फबारी के बाद मौसम ठिठुरन भरा होने वाला है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि सोमवार से पारा तेजी से नीचे गिरेगा, जिससे पहाड़ पर हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। ज्यादातर जगहों पर धूप खिलेगी लेकिन ठंड का अहसास भी बढ़ेगा।

रविवार के तापमान में हालांकि कुछ गर्माहट रही लेकिन सोमवार को पारा एक से दो डिग्री तक नीचे गिर सकता है। पारा गिरने का सिलसिला एक दो दिन जारी रहेगा।

बर्फबारी की संभावना कम
विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। बारिश और बर्फबारी की संभावना कम है।

शनिवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को चटख धूप ने दूनवासियों के चेहरे खिला दिए। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed