{"_id":"b63c817ed69732a5d64a2b1dc8b308ae","slug":"weather-will-be-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम सूखा रहेगा, मैदान में बढ़ सकता है कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम सूखा रहेगा, मैदान में बढ़ सकता है कोहरा
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में शुक्रवार शाम को बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य मौसम केंद्र ने राजधानी में आंशिक बादलों के साथ ही गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम आम तौर पर सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है।
बृहस्पतिवार को खिली धूप
हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में खास तौर पर कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। दून में बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद चटख धूप खिली। लोगों ने इस राहत का लाभ लेकर कपड़े सुखाए। बच्चों ने भी धूप में बैठकर पढ़ाई करने को तरजीह दी।
विज्ञापन
औसत रहा तापमान
तापमान औसत रूप से सामान्य रहा जो 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 49 रहा। शुक्रवार को तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन