फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather warning Joshimath Landslide secretary said- emergency Case arrangement to accommodate 4500 people

Joshimath: मौसम को देखते हुए जोशीमठ में अलर्ट, सचिव ने कहा- आपात स्थिति में 4500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था

Wed, 18 Jan 2023 02:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 02:40 PM IST
सार

Joshimath Is Sinking: मौसम की विभाग की चेतावनी के बीच आपता स्थिति से निपटने के लिए जोशीमठ में तैयारियां जारी हैं। राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

विज्ञापन
Weather warning Joshimath Landslide secretary said- emergency Case arrangement to accommodate 4500 people
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है।

विज्ञापन


राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें...Joshimath: होटल माउंट व्यू और मलारी इन को डिस्मेंटल करने का काम जारी, PWD का गेस्ट हाउस भी होगा आज ध्वस्त
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर भी काम करेंगी संबंधित एजेंसियां
सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने माना की बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ जगह दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यहां पहले ही सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से शीघ्र ही ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed