{"_id":"637ec26fa4764526a3bdda351ffa394c","slug":"weather-update-of-uttarkhand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज भी होगी भारी बारिश, बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज भी होगी भारी बारिश, बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बुधवार को लगभग हर जगह बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। टिहरी में 15.4, दून में 4.4, जबकि मुक्तेश्वर में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राज्य मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को भी चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ओले भी पड़ने की आशंका
ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने की आसार हैं। गरज-बरस की भी आशंका बनी हुई है।
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में 5 से लेकर 20 इंच तक बर्फ पड़ सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 25 से लेकर 30 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
मंगलवार दिनभर बरसे बादल
दून में सुबह-सवेरे शुरू हुई बारिश का क्रम रुक-रुककर लगभग दिन भर चलता रहा। बादल छाए रहे। बेहद कम समय के लिए सूरज की किरणें चमकीं, लेकिन बादलों के आगे उनकी एक नहीं चली। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 55 रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
दिन के पारे में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। यह 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो सकता है।