फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update of uttarakhand.

पहाड़ों पर फिर हो सकती है मुसीबत की बारिश

Wed, 04 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल Updated Wed, 04 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
weather update of uttarakhand.

मौसम ने मंगलवार को पल-पल चोला बदला। सुबह सूरज देव के दर्शन कर लोगों ने राहत पाई तो दोपहर को एक बार फिर काली घटा घिर आई। लगभग आधा घंटा चली बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। शाम को एक बार फिर बाहरी क्षेत्रों में बारिश ने डेरा डाल दिया।

विज्ञापन


सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन के पारे में तकरीबन 8 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


हालांकि रात के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड हुई। यह 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 59 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में उछाल की उम्मीद
बुधवार को राजधानी दून के दिन के पारे में लगभग 3 डिग्री का उछाल आ सकता है। यह 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं, रात के पारे में बेहद मामूली बदलाव संभावित है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दून में दिन में आसमान साफ ही रहने के आसार हैं, वहीं शाम को बादल छा सकते हैं।

पहाड़ पर मुसीबतों की बारिश-बर्फबारी जारी

weather update of uttarakhand.

गढ़वाल में मंगलवार दोपहर बाद फिर से बारिश, बर्फबारी शुरू होने पर गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कड़ाके की ठंड हो गई है। चमोली में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। कई मार्ग बाधित बताए गए हैं। हिमपात से रास्ते बंद हो गए हैं। देश-दुनिया से संपर्क टूटने से देवाल ब्लॉक के लोहाजंग, वाण, हिमनी, कुलिंग, बिदना, हिमनी और बनाण आदि गांवों के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

उत्तरकाशी-चमोली में बारिश-बर्फबारी के आसार
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के तकरीबन चार फीसदी हिस्से में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दून के तापमान में भी उछाल आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed