{"_id":"49b649d774d2c90910edf722435d9edb","slug":"weather-update-of-uttarakhand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, मैदान में मुश्किल बढ़ाएगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, मैदान में मुश्किल बढ़ाएगा कोहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रातें और सर्द हो गई हैं। मंगलवार को रात के पारे में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 6.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
वहीं दिन के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है। यह 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूखा रहेगा मौसम
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा मुश्किल पैदा कर सकता है। प्रदेश भर में मौसम आम तौर पर सूखा और आसमान साफ ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिन के पारे में हल्का उछाल, जबकि रात के पारे में तकरीबन डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की जा सकती है।
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो राजधानी दून में अधिकतम तापमान 20, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।