{"_id":"00ac5c4e370ce0fc34069a68ceee1bbb","slug":"weather-update-of-uttarakhand-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में भारी बारिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में भारी बारिश की आशंका
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Jul 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में राज्य मौसम केंद्र ने एक बार फिर भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तरकाशी में जबर्दस्त बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।
दून में शुक्रवार को 6.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यहां शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी हुई है।
कई चरणों में बारिश
मौसम केंद्र की मानें तो कहीं-कहीं गरज संग तेज बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी में शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहे।
देहरादून में रुक-रुककर कई चरणों में बारिश पड़ी। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 28, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 23 दर्ज किया गया।
शनिवार को तापमान में गिरावट
शनिवार को राजधानी दून के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
न्यूनतम तापमान में हालांकि कोई बदलाव संभावित नहीं। यह 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।