फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update of dehradun.

राजधानी सरोबार, 24 घंटे में 32.4 मिमी बारिश

Wed, 08 Jul 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jul 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
weather update of dehradun.

दून में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। दोपहर करीब तीन बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश की वजह से अधिकतम पारे में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बादल बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह नौ बजे तक बारिश नहीं हुई। इसके बाद बारिश शुरू हुई। पहले बूंदाबांदी हुई, इसके बाद कई दौर की तेज बारिश भी हुई। दोपहर तीन बजे तक बारिश चलती रही। इसके बाद देर शाम तक बारिश रुकी हुई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार की शाम 5:30 बजे से मंगलवार की शाम 5:30 बजे तक 24 घंटे में 32.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। दिन में बारिश होने की वजह से सोमवार के मुकाबले तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम पारा 27.3 डिग्री था, जो मंगलवार को गिरकर 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर एक या दो दौर की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

बारिश के बीच जाम ने रुलाया, शहर में जलभराव

weather update of dehradun.

रिमझिम बारिश के बीच जाम ने लोगों को खूब रुलाया। दिनभर पूरा शहर जाम से जूझता रहा, लेकिन दूर तक पुलिस नजर नहीं आई। अधिकतर स्थानों पर जलभराव की वजह से यह नौबत आई। आढ़त बाजार में सीवर का चेंबर टूटने से भी जाम को बढ़ावा मिलने की एक वजह रही।

पूर्वाह्न में बारिश के साथ हुए जलभराव से जाम लगना शुरू हो गया था। अमूमन बारिश में ट्रैफिक कम रहता है, लेकिन मंगलवार को ट्रैफिक का भारी दबाव रहा। दुपहिया वाहन तो जरूर कम थे, मगर चौपहिया वाहनों की कमी नहीं थी।

सहारनपुर चौक से लेकर घंटाघर तक जाम ही जाम रहा। एसएसपी आफिस से दून अस्पताल चौक भी जाम से अछूता नहीं रहा। सबसे ज्यादा बुरा हाल प्रिंस चौक पर रहा, क्योंकि एकतरफ जलभराव होने के कारण वाहन चालक उधर से निकलने को तैयार नहीं थे।

आढ़त बाजार में सीवर का चेंबर टूटने से जाम की स्थिति बनी। हर तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। चौराहों से पुलिस कर्मियों के गायब होने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप राय को खुद सड़क पर उतरना पड़ा, तब जाकर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर दिखाई दिए। तीसरे पहर जाकर हालात कुछ सामान्य हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed