{"_id":"b892dbef161190c20c25c2eb5b717115","slug":"weather-update-of-dehradun-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बदलता रहा मौसम, पानी संग गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बदलता रहा मौसम, पानी संग गिरे ओले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में मौसम शुक्रवार को पहर के साथ रंग बदलता रहा। सुबह थोड़ी देर बादल रहे, फिर धूप निकल आई। दोपहर बाद फिर बादल आसमान पर दिखे। तकरीबन पौने चार बजे इन्होंने बरसना शुरू किया, लेकिन महज 15 मिनट के लिए। कई स्थानों पर पानी संग ओले भी बरसे।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी यही हाल रहा। राजधानी दून में जहां सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 5 बजे तक 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई, वहीं मुक्तेश्वर में 0.8, जबकि टिहरी में 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो राजधानी दून में शनिवार को भी आंशिक बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को बरस सकते हैं बादल
यहां गरजन वाले बादल विकसित होने के भी आसार बने हुए हैं। प्रदेश में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दून के तापमान में बृहस्पतिवार को तापमान में बेहद हल्का सा उछाल रहा। यह 23.7 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
रात के पारे में हालांकि लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट रही। यह 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 45 दर्ज हुआ।
तापमान रहेगा स्थिर
शनिवार को तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 23, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।