{"_id":"be49a0c1277104207c8ab3161c904564","slug":"weather-update-of-dehradun-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में आठ डिग्री गिरा दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में आठ डिग्री गिरा दिन का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बुधवार को बादल और बारिश के बीच दिन के तापमान ने करीब आठ डिग्री का गोता लगाया। इस कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन
बुधवार दिन का तापमान मंगलवार (22.2) के मुकाबले करीब आठ डिग्री लुढ़क कर 14.4 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम पारे में बीते दिन (6.5) के मुकाबले करीब पांच डिग्री (11.4) का उछाल आया।
बुधवार को दिन-रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री का फर्क रहा। इस कारण लोगों को दिन में भी रात जैसी हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझना पड़ा।
बुधवार को बदला मौसम
मंगलवार चटख धूप के बाद राजधानी में बुधवार की सुबह मौसम का रुख बदल गया। बादलों से घिरी सुबह के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में करीब 1.5 मिमी बारिश हुई। टिहरी क्षेत्र में 1.6 मिमी बारिश रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद आई बारिश से बाजार के साथ आम जीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी दून का मौसम ऐसा ही रह सकता है।
बादलों के बीच हल्की वर्षा संभव है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 25 फीसदी हिस्से में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।