फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update of dehradun.

पाले ने बढ़ाई गलन, ठंड ने मारा

Wed, 07 Jan 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jan 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
weather update of dehradun.

मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर रंग बदल लिया। दिन का पारा आठ डिग्री लुढ़ककर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वह 6.4 रहा।

विज्ञापन


कोहरा राजधानी को दिन भर आगोश में लिए रहा। शाम को पाला पड़ने लगा। जानकारों के मुताबिक इस तरह का पाला दून में सालों बाद देखने को मिला।

राज्य मौसम केंद्र के सूत्रों के अनुसार ऐसा पाला अमूमन यहां नहीं पड़ता। ठंड की वजह से लोग बेहद आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले। बाकी ने घर में ही रहना श्रेयस्कर समझा। कई जगह लोग आग जलाकर सर्दी का असर कम करने की कोशिश करते दिखे। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 100, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 90 रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

बुधवार को पलटी खा सकता है मौसम

weather update of dehradun.

मौसम बुधवार को पलटी खा सकता है। राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा मुश्किल खड़ी कर सकता है। दून में आसमान साफ रहने की संभावना है।

शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं। कोहरा, कुहासा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान में उछाल की संभावना है। यह तकरीबन 6 डिग्री ऊपर जाकर 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है।

इंसान ही नहीं, बेजुबानों पर भी सितम
ठंड का सितम इंसानों पर ही नहीं, बेजुबानों पर भी तारी है। भारतीय जंतु सर्वेक्षण (जेडएसआई) के प्रभारी और पक्षी विशेषज्ञ डा. पीसी टाक के मुताबिक ऐसे मौसम में पक्षियों के सामने सबसे बड़ा संकट भोजन का खड़ा हो जाता है।

ऐसे मौसम में कीड़े-मकौडे़ अपनी जगह से कम बाहर निकते हैं। दूसरे कम रोशनी होने की वजह से पक्षियों को अपना भोजन तलाशने में अधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है। तापमान से एडजस्ट न करने पर उनकी मौत तक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed