{"_id":"70cbfd7ace037611f96042c1304f34d1","slug":"weather-update-of-chardham-yatra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो बिना मौसम का हाल जाने न निकलें, वरना मुश्किल हो सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से बारिश की रफ्तार कुछ कम हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से जारी चारधाम यात्रा बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को अपेक्षाकृत भारी (64.4 मिमी तक) बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शनिवार से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि इन मार्गों पर शनिवार से बारिश की रफ्तार कुछ कम हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यात्रियों को बारिश के मौसम में संभलकर जाने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ सहित कई क्षेत्रों में दिनभर जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन