{"_id":"bcea8c0ae4af4c6a69cbf2bcd69e51a5","slug":"weather-update-of-chardham-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम में बारिश, ऊंचाई पर गिर सकती है बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम में बारिश, ऊंचाई पर गिर सकती है बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Apr 2015 05:55 AM IST
विज्ञापन
दून में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। चारधाम रूट पर बादल छाए रहने, हल्की वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। केदारनाथ और हेमकुंड में हल्की बर्फ पड़ सकती है।
विज्ञापन
बारिश के साथ बर्फबारी भी
राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की वर्षा कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा और कहीं-कहीं बर्फ पड़ सकती है। 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर एक से 10 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
दून के तापमान में वृद्धि
राजधानी दून के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान तकरीबन दो डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दून में बुधवार को भी दिन में धूप खिली। कुछ समय बादल भी छाए। शाम के वक्त हवा चलने से माहौल में ठंडक का अहसास बना रहा।