फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Light rain on mountains, monsoon will reach Uttarakhand after June 25

Weather: पहाड़ों पर रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड में अब 25 जून के बाद मानसून की दस्तक

Sat, 18 Jun 2022 03:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 03:47 PM IST
सार

मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस मानसून को 20 जून के आसपास राज्य में दस्तक देना था, अब वह 25 जून के बाद ही यहां पहुंचेगा। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है।

विज्ञापन
Weather Update: Light rain on mountains, monsoon will reach Uttarakhand after June 25
टिहरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार सुबह पहाड़ों पर रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कहीं रिमझिम बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाये हुए हैं। जिला मुख्यालय नई टिहरी व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं  कोटद्वार में भी रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों बादल छाए हुए है। हरिद्वार में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है।

विज्ञापन


दूसरी ओर राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश की आस लगाए लोगों के लिए खबर निराश करने वाली है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस मानसून को 20 जून के आसपास राज्य में दस्तक देना था, अब वह 25 जून के बाद ही यहां पहुंचेगा। 
विज्ञापन


उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून के राज्य में 20 जूून के आसपास सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार कम पड़ने से अब मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में कमी रहेगी। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News : पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म, नाबालिग पर आरोप, जुवेनाइल बोर्ड में आज पेशी

राजधानी दूून आसपास आसमान में बादल छाए रहेंगे। उधर, हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाओं से राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले दिनों राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed