फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman employee misbehaved in bathroom in five star hotel of dehradun

Dehradun News : पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म, नाबालिग पर आरोप, जुवेनाइल बोर्ड में आज पेशी

Sat, 18 Jun 2022 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:08 AM IST
सार

माता-पिता के साथ ठहरे छत्तीसगढ़ के किशोर पर आरोप, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि। केस दर्ज कर पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लिया, आज होगा जेजे बोर्ड के सामने पेश। 

विज्ञापन
Woman employee misbehaved in bathroom in five star hotel of dehradun
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक किशोर पर है। महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन


कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है।


होटल में मचा हड़कंप, सारे मेहमान हुए एकत्र
बताया जाता है कि होटल में यह परिवार दो दिन पहले ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed