फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update in uttarakhand

इनकी मानें तो 10 दिन में खत्म हो जाएगी ठंड

Mon, 27 Jan 2014 07:25 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 27 Jan 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
weather update in uttarakhand

प्राचीन भारतीय शास्त्रों और ज्योतिष को आफिसियल माने जाए तो ठंड के बस दस दिन बाकी है। आठ फरवरी को 40 दिनों का चिल्ला पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


मकर के बाद सूर्य का अगला प्रवेश कुंभ राशि में होगा और कुंभ के सूरज रही-सही ठंड को पीछे खदेड़ देगें। सोमवार को षटतिला एकादशी का व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने पुन: तिल से बने पदार्थ अग्नि को अर्पित किए।
विज्ञापन


सूर्यदेव का ताप बढ़ाने की कामना
मकर संक्रांति से ठंड को भगाने का उपक्रम किसी न किसी रूप में चल रहा है। आज षटतिला एकादशी थी तथा नगर के अनेक भागों में लोगों ने एकादशी व्रत रखकर तिल से बने पदार्थों का दान किया और अग्नि को भोग लगाकर सूर्यदेव का ताप बढ़ाने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 दिनों का चिल्ला अब उतार पर
तीन दिन बाद मौनी अमावस्या के दिन एक बार फिर से गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान कर श्रद्धालु शीत को चुनौती देगें। 40 दिनों का चिल्ला अब उतार पर है। 30 दिन बीत गए।

आखिरी दिनों में उत्तरायण के सूर्य स्वयं शीत का समापन करने को तैयार है। 8 फरवरी को जहां चिल्ला समाप्त हो जाएगा वहीं 12 फरवरी को सूर्य देव का प्रवेश कुंभ राशि में होगा। चार फरवरी को वसंत पंचमी के सूर्य निकलेंगे। सब मिलकर अब इस सीजन की ठंड को विदाई देने की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed