{"_id":"2947d59f6f57e88f9bf36db0d6845e03","slug":"weather-update-in-uttarakhand-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सुबह ऑफिस जाना हो या स्कूल, बारिश और ठंड से बचाव का इंतजाम करके ही घर से निकलें। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ने की संभावना है जबकि दून में बारिश की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में अपेक्षाकृत भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद दून सहित प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाये रहे। हल्की हवाएं चलने की वजह से शाम तक पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को मौसम और बिगड़ेगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2300 से 3300 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दस सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है जबकि 3300 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने कहीं भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में अपेक्षाकृत भारी बारिश के आसार जताए हैं।