{"_id":"6a607f7394f55f1c0c733b5237a30fa6","slug":"weather-update-in-uttarakhand-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के तेवर 'नरम', अपडेट के लिए क्लिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के तेवर 'नरम', अपडेट के लिए क्लिक करें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Nov 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग आधा नवंबर माह बीत जाने के बावजूद उत्तराखंड में ठंड के तेवर नरम बने हुए हैं। खास तौर पर रात में पारा नीचे की तरफ जाने के बाद फिर उछाल ले रहा है, इससे मौसम एक जैसा बना हुआ है। दिन के तापमान में अलबत्ता आधे से लेकर एक डिग्री की गिरावट लगातार है, लेकिन मौसम पर इसका बहुत असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन
राजधानी दून में शुक्रवार को भी मौसम के रंग में कोई ज्यादा तब्दीली देखने को नहीं मिली। दिन के वक्त धूप खिली रही, जबकि दोपहर बाद आंशिक बादल आसमान पर नजर आए। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 81, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 43 रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो शनिवार को पारे में आधे से लेकर एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 25, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
बीते चार दिन से कुछ यूं है रात के पारे का हाल
तिथि--------------तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
11 नवंबर--------------12.5
12 नवंबर--------------11.0
13 नवंबर--------------11.3
14 नवंबर--------------11.6
कुछ यूं गिर रहा दिन का तापमान
11 नवंबर--------------27.5
12 नवंबर--------------26.6
13 नवंबर--------------25.6
14 नवंबर--------------25.2