{"_id":"74ab27664d05ab7dc3f73d8df054a7dc","slug":"weather-update-in-uttarakhand-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, उत्तराखंड में मौसम क्या कर रहा खेल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, उत्तराखंड में मौसम क्या कर रहा खेल?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Nov 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में दिन और रात में गर्मी में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस, जबकि रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह क्रमश: 28.7 और 12.7 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो उत्तरकाशी और चमोली जनपद में हल्की बारिश, बर्फबारी संभावित है। सोमवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रही। दिन में हल्की धूप खिली रही। शाम के वक्त आसमान पर बादल रहे। बाहरी इलाकों में वातावरण में धुंध सी बनी रही।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 81, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 36 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को भी राजधानी दून में मौसम का यही रंग कमोबेश यही बना रहने का अनुमान है। प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली छोड़ अन्य स्थानों पर मौसम आम तौर पर शुष्क बना रह सकता है।
विज्ञापन
राजधानी दून में शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं। यहां के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव संभावित नहीं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।