100 दिनों में उत्तराखंड में हुई इतनी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में इस बार बारिश 23 फीसदी कम रही है। बीते एक जून से 8 सितंबर तक की बरसात का आंकड़ा देखें तो यह कमी साफ नजर आती है।
इस समयावधि में औसत बारिश 1098.5 मिलीमीटर रहती है, जो इस दफा 845.4 मिलीमीटर रही है। अगर 28 अगस्त से इसी माह तीन तारीख तक के सप्ताह पर नजर डालें तो इस समयावधि में भी बरसात का आंकड़ा कमी प्रदर्शित करने वाला है। यह कमी भी कम नहीं, बल्कि 34 फीसदी रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों पर गौर करें तो इस समयावधि के दौरान औसत बारिश का आंकड़ा 68.5 मिलीमीटर रहता है, लेकिन इस बार केवल 45.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी यह क्रम बरकरार है।
20 प्रतिशत तक कम मतलब सामान्य बारिश
अगर बारिश की कमी औसत से 20 फीसदी कम है तो उसे कमी न मानकर सामान्य बरसात की श्रेणी में ही रखा जाता है। अगस्त माह तक बारिश में कमी बनी रही, लेकिन 20 प्रतिशत तक ही होने की वजह से सामान्य बारिश की श्रेणी में रखा गया। इस बार बारिश में कमी 20 प्रतिशत से अधिक है, लिहाजा उसे कमी माना जा रहा है।
बारिश संभव
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को प्रदेश भर में बारिश का दौर कायम रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं गरज संग बारिश हो सकती है। राजधानी दून में आंशिक बादल रह सकते हैं।
कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। गरज संग बारिश हो सकती है। दून में मंगलवार को खासी धूप खिली।
एक-दो बार बादल भी छाए, लेकिन शहर में नहीं बरसे। शहर के बाहरी इलाकों में बरसात हुई। कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। पंतनगर में 2.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
दून के बाहरी इलाकों में बरसात
दून में मंगलवार को खासी धूप खिली। एक-दो बार बादल भी छाए, लेकिन शहर में नहीं बरसे। शहर के बाहरी इलाकों में बरसात हुई। कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। पंतनगर में 2.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
राजधानी में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को प्रदेश भर में बारिश का दौर कायम रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं गरज संग बारिश हो सकती है।
राजधानी दून में आंशिक बादल रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। गरज संग बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी के तापमान में हल्का उछाल संभावित है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।