{"_id":"2f760b77e6c84deafa36d434cd63d8fd","slug":"weather-update-in-uttarakhand-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर फिर बदलने वाला है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर फिर बदलने वाला है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Feb 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर शनिवार रात से मौसम बदलने के आसार हैं। खास तौर पर उत्तरकाशी और चमोली में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 36 घंटे ऐसा मौसम बना रह सकता है।
प्रदेश में अन्य जगह जगह मौसम सूखा रहेगा, लेकिन राजधानी दून में बादल छाने की संभावना है। गरजन वाले बादल विकसित होने के भी आसार बने हुए हैं।
हरिद्वार और ऊधम सिंह में कोहरे की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। विशेषकर रात में वाहन चलाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी दून में शुक्रवार को धूप रही। इक्का-दुक्का बादल भी आए, लेकिन असरकारी नहीं रहे। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 54 रिकार्ड किया गया।
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान हल्का सा उछाल ले सकता है। यह क्रमश: 21 और 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।