फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update in uttarakhand

पढ़िए, आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 04 Feb 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Feb 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
weather update in uttarakhand

दून में बृहस्पतिवार को धुंध, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो खास तौर पर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा रह सकता है। इसकी वजह से वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। रात के वक्त वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी होगी।

विज्ञापन


राजधानी में बुधवार को धूप खिली, हालांकि एक-दो बार बादल भी आए। शाम के वक्त हवा चलने से ठंड का अहसास बढ़ा रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र की मानें तो दून में बृहस्पतिवार को मौसम सूखा ही रहने वाला है। अधिकतम तापमान में मामूली-सी गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की-सी गिरावट आ सकती है। यह क्रमश: 23 और 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


8 को हो सकती है गरज-बरस
दून में आने वाली 8 फरवरी को गरज-बरस रह सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट की मानें तो इस दिन गरजन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है। 7 को भी आंशिक बादल रहने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed