{"_id":"7e37c381cf143405aeb7f2fb2f6d7fc1","slug":"weather-update-in-uttarakhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का पारा लुढ़का, हवाओं ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का पारा लुढ़का, हवाओं ने ठिठुराया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
पारे में गिरावट से सोमवार को राजधानी देहरादून ठंड से कांपती रही। अधिकतम तापमान में चार, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश में अधिकतर जगह बादल छाए रहे। राजधानी में बाहरी क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के साथ दिन में चली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
मंगलवार को मौसम का यही मिजाज रहेगा
इससे पहले सुबह के वक्त शहर और इसके बाहरी इलाकों में कोहरे ने मुश्किल पैदा करने का क्रम जारी रखा। कई जगह विजिबिलिटी सौ मीटर से भी कम रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89 और न्यूनतम प्रतिशत 58 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम का यही मिजाज रहेगा। कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। दून में भी गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हालांकि उछाल की संभावना है। अधिकतम तापमान 19, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस संभावित है।
विज्ञापन