{"_id":"d5a461c2d6802e0f2df4e266a9c27ba7","slug":"weather-update-in-uttarakhand-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप और बादलों का खेल, उमस ने निकाला तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप और बादलों का खेल, उमस ने निकाला तेल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Jul 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में सोमवार को धूप और बादलों का खेल जारी रहा। उनमें आंख-मिचौली चलती रही। इस बीच उमस की वजह से लोगों की परेशानी कायम रही।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम 61 दर्ज किया गया। दून में मंगलवार को बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा तो कहीं गरज संग बौछार पड़ सकती है।
विज्ञापन
राजधानी में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 2.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट संभव है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।