फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update in kedarnath and rudrprayag

केदारनाथ में फिर बिगड़ा मौसम, बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 14 May 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, केदारनाथ, देहरादून
अमर उजाला, केदारनाथ, देहरादून Updated Wed, 14 May 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
weather update in kedarnath and rudrprayag

बुधवार को केदारनाथ धाम में सुबह मौसम खुलने के बाद अपराह्न तीन बजे बाद हल्की बर्फबारी शुरु हो गई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि बुधवार को पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद सुबह हल्की धूप खिलने से धाम में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


तीन दिनों में बर्फबारी से धाम से गुजरने वाले रास्तों में डेढ़ फीट तक बर्फ जमी है। जहां बर्फ नहीं हटाई गई थी, वहां चार फीट तक जमी है। बारिश और बर्फ पिघलने से रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते हुए खतरनाक

weather update in kedarnath and rudrprayag

धाम में सरस्वती नदी में निर्मित वैली ब्रिज के दोनों छोरों के संपर्क मार्ग बारिश से खतरनाक हो चुके हैं। यहां नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है। धाम से चार किलोमीटर नीचे बड़ी लिनचोली के ऊपर बर्फ जम गई है।

पैदल रास्ते से बर्फ हटाने में निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी की टीम जुटी है। टेंटों के चारों तरफ बर्फ होने के कारण कर्मचारियों को पक्के भवनों में शिफ्ट कर दिया गया है।

धाम में बर्फ की सफाई के लिए मजदूरों को दोबारा मेहनत करनी पडे़गी। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि अब धाम में बर्फबारी नहीं हो रही है।

11 तीर्थयात्रियों को हेलीकाप्टर से भेजा गया

weather update in kedarnath and rudrprayag

पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। बर्फ गलने से बह रहे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएगी ताकि मार्ग में कीचड़ न हो। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल से बात हुई है।  

चॉपर से भेजे तीर्थयात्री
बुधवार को मौसम खुलने पर हेलीकाप्टर से धाम में राशन, ईंधन और अन्य सामग्री पहुंचाई गई। वापसी में धाम में रुके 11 तीर्थयात्रियों को हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया।

केदारनाथ पैदल मार्ग हालत खराब
बारिश और बर्फबारी की वजह से सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग की स्थिति भी खराब हो गई है। छोटी लिनचोली से बड़ी लिनचोली के बीच चार स्थानों और गौरीकुंड से दो किमी ऊपर छौड़ी में तीन स्थानों पर मलबा और पत्थर आ गए है।

श्रद्धालुओं ने की केदारनाथ जाने की जिद

weather update in kedarnath and rudrprayag

केदारघाटी का खराब मौसम बाबा केदार के भक्तों की आस्था पर भारी पड़ रहा है। पिछली 11 मई से केदारनाथ यात्रा बंद होने के बावजूद देश के दूर दराज के प्रदेशों से आए श्रद्धालु गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में पहुंच रहे है।

उक्त श्रद्धालु सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से केदारनाथ जाने की जिद कर रहे हैं। जबकि अधिकारी खराब मौसम और रास्ते की जानकारी देते हुए उन्हे मौसम सामान्य होने तक रुकने की सलाह दे रहे हैं।

बुधवार को मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे करीब 30 श्रद्धालु सोनप्रयाग पहुंच गए। महाराष्ट्र, तमिलनाडू, गुजरात और दिल्ली से आए उक्त श्रद्धालुओं की बैरियर पर अधिकारियों से काफी देर बहस होती रही। उनका कहना था कि आज मौसम ठीक है। इसलिए केदारनाथ जाने दो। वह चार दिन से विभिन्न स्थानों में मौसम खुलने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed