{"_id":"8690fafde0e7763578ea80b293c35360","slug":"weather-update-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Dec 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा था। मौसम में सर्दी का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
चार दिन से दून में तापमान लगातार गिर रहा है। 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, जबकि 22 दिसंबर को 5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 23 दिसंबर को हल्की धूप के चलते पारा दो डिग्री बढ़कर 7.5 हो गया था। लेकिन बुधवार को 4.3 डिग्री दर्ज हुए न्यूनतम तापमान में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक शाम ढलते ही तेज हवाओं और पहाड़ में पाला गिरने की वजह से पारे में गिरावट होती जा रही है। अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन पहाड़ों में बृहस्पतिवार से पाले में बढ़ोतरी हो सकती है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को राजधानी में मौसम खुला रहने की संभावना है।