{"_id":"a5114802e1b808f0262b6989a6e200a1","slug":"weather-update-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मुसीबत बन सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मुसीबत बन सकती है बारिश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा में बुधवार को बारिश मुसीबत बन सकती है। यहां भारी वर्षा की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में भी अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
राजधानी दून में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज संग बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं।
शाम को खिली धूप
इससे पूर्व दून में सुबह तक बारिश होती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके पश्चात मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 5.2 वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद शाम के वक्त हालांकि चटख धूप खिल गई। शाम को मौसम सुहाना हो गया।
प्रदेश में अन्य जगह भी बारिश का आलम रहा। अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा रही। टिहरी में 8.4, जबकि मुक्तेश्वर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई।