{"_id":"0cb187808421a134204c5671eed2b030","slug":"weather-report-on-rakshabandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Aug 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर तेज हवाएं और बारिश बहनों की मुश्किल बढ़ा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 अगस्त को तेज हवाओं के साथ गरज, बरस की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को दून समेत उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में मुश्किल बढ़ने की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दिन भर बादल छाए रहेंगे
उधर, राजधानी दून में गरज संग तेज बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। इसके अलावा दिन भर बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में तकरीबन सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला कायम रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार को भी दून में लगभग दिन भर बादल छाए रहे। दिन में राजपुर, मालदेवता, बसंत विहार समेत कई इलाकों में बादल बरसे।
सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 74 दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में 6.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
मंगलवार को राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।