{"_id":"b2237a39f357da33353951542d4bd100","slug":"weather-on-voting-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, वोटिंग के दिन प्रदेश में मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, वोटिंग के दिन प्रदेश में मौसम का हाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात मई को होना है। यहां की पांचों सीटों हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल और पौड़ी के लिए इस दिन वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो वोटिंग वाले दिन दून में हल्के बादल रह सकते हैं।
प्रदेश में जोशीमठ क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि नैनीताल में केवल आंशिक बादल उड़ते दिखेंगे।
मौसम विभाग का है कहना
आईएमडी की वेबसाइट पर आने वाली सात मई तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जो बताता है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में आंशिक बादलों के साथ ही कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की मामूली-सी गिरावट की संभावना है। वोटरों के लिए यह एक राहत भरी हो सकती है।
सात मई को मुख्य शहरों में यूं रह सकता है तापमान, मौसम का मिजाज--
देहरादून-
अधिकतम : 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 22 डिग्री सेल्सियस
आंशिक बादल, गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना
हरिद्वार-
अधिकतम : 38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 20 डिग्री सेल्सियस
आंशिक बादल, गरजन वाले बादल विकसित संभावित
अल्मोड़ा-
अधिकतम : 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 14 डिग्री सेल्सियस
आंशिक रूप से बादल, गरजन वाले बादल संभव
नैनीताल-
अधिकतम : 26 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 20 डिग्री सेल्सियस
आंशिक रूप से रह सकते हैं बादल