{"_id":"e0f8c1a7e3581e4111956ecc94790e6a","slug":"weather-on-valentine-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे से ऐन पहले छाएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे से ऐन पहले छाएंगे बादल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Feb 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर भरोसा करें तो वेलेंटाइन डे से ऐन पहले दून में आंशिक बादल छाने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाली 12-13 फरवरी को राजधानी पर आंशिक बादलों की संभावना जताई है। वेलेंटाइन डे के दिन और इसके बाद भी हालांकि आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना कम
उधर, राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को प्रदेश में मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की संभावना ही ज्यादा है। राजधानी में भी मौसम का यही रंग रहेगा। अधिकतम तापमान में हालांकि हल्का सा उछाल आ सकता है। दिन का पार 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
दून में सोमवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली। दोपहर बाद चली हवाओं से हालांकि ठंडक के अहसास में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहर के बाहरी इलाकाें में धुंध भी देखने को मिली, जिस वजह से रात में वाहन चलाना लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 80, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 38 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन